चमोली: एक साप्ताहिक बंड मेले का होगा आगाज, चर्खी, ड्रेगन और पांडाल से सजा सेमलडाला–

by | Dec 19, 2025 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

बंड विकास संगठन के पदा​धिकारियों ने किया मेला मैदान का निरीक्षण, सभी को साथ लेकर मेले को भव्य रुप देने का किया आह्वान–

पीपलकोटी, 19 दिसंबर 2025: पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में एक साप्ताहिक बंड मेले का शनिवार से रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो जाएगा। प्रशासन के साथ ही बंड विकास संगठन की ओर से मेला आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बंड संगठन के पदा​धिकारियों ने मेला मैदान का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची।

प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी सेमलडाला मैदान में मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सरकारी विभागों के साथ ही स्थानीय स्वयं सेवी संस्थाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी और संरक्षक अतुल शाह, अयोध्या हटवाल, सुनील कोठियाल सहित अन्य पदा​धिकारियों ने बताया कि बंड मेले में प्रशासनिक स्तर पर भी पूरी तैयारी की गई है।

मेला स्थल पर जल संस्थान की ओर से पेयजल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मेले के सफल संचालन के लिए समस्त जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। मेले में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। पूर्वाह्न 11 बजे से मार्चपास्ट के साथ मेले का शुभारंभ बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला करेंगे। मेला स्थल पर वाहनों की पार्किंग की भी अलग से व्यवस्था की गई है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को मेला स्थल के समीप पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे।

Latest News

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...
error: Content is protected !!