कहा- नया साल सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा भरे, दिल में सुकून और चेहरे पर मुस्कान रहे–
गोपेश्वर, 01 जनवरी 2026: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जसवंत लाल ने देश, प्रदेश और जनपदवासियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा का संचार हो। सभी के दिल में सुकून और चेहरे पर मुस्कान रहे। नया साल नई उम्मीदें, सकारात्मक सोच और बेहतर कल की शुरुआत लेकर आए। बीते अनुभव हमें मजबूत बनाएं और आने वाले दिन आत्मविश्वास व ऊर्जा से भर दें।


