कांग्रेस के सत्ता में आते ही चमोली में मेडिकल कॉलेज खोलना होगी मेरी प्राथमिकता–

by | Oct 7, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस सत्ता में आएगी, उसी दिन से चमोली जनपद में मेडिकल कॉलेज ‌की स्थापना के लिए संघर्ष शुरू हो जाएगा। तब तक दम नहीं लूंगा, जब तक कॉलेज की स्थापना न हो जाए। पत्रकारों से वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि जनपद को इंजीनियरिंग कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज कांग्रेस की देन है। अब हम मेडिकल कॉलेज की लड़ाई लड़ेंगे। यह सीमांत जनपद है। लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटक रहे हैं। गोपेश्वर में बेस अस्पताल का संचालन न होना भाजपा की नाकामियों का फल है। कांग्रेस रहती तो यहां बेस अस्पताल कब का खुल जाता। चमोली में मेडिकल कॉलेज की नितांत जरुरत है। लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। संगठन की ओर से साफ कर दिया गया है कि जिताऊं चेहरे को ही टिकट दिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के पीसीसी मेंबर अरविंद नेगी, मुकुल बिष्ट, बदरीनाथ विधानसभा यूथ अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, यूथ अध्यक्ष संदीप भंडारी, रविंद्र सिंह नेगी, गोपाल रावत, हरेंद्र राणा के साथ ही कई महिला कार्यकर्ता और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!