रुद्रप्रयाग: राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में आयोजित हुआ जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम–

by | Jan 20, 2026 | बैठक, ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

खेड़ा खाल में आयोजित ​शिविर में 30 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान, सूचना एवं सेवा स्टॉल भी लगे–

रुद्रप्रयाग, 20 जनवरी 2026: जिलाधिकारी प्रतीक जैन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ा खाल में जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया और अपनी विभिन्न समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।

शिविर के दौरान कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर समयबद्ध आख्या प्रस्तुत की जाए।

उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने कहा कि जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सूचना एवं सेवा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, लाभकारी कार्यक्रमों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने योजनाओं के प्रति रुचि दिखाते हुए उनका लाभ लेने की इच्छा भी व्यक्त की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!