चमोली: शराब विरोधी आंंदोलन की मुहिम में जुटी चमोली जनपद की महिलाएं, अब इस क्षेत्र में निकाली रैली–

by | Jan 20, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

महिलाओं ने निकाली शराब विरोधी जागरूकता रैली, पुलिस और आबकारी विभाग को लिया आड़े हाथ–

गोपेश्वर, 20 जनवरी 2026: जनपद चमोली के गांव-गांव में अवैध अंग्रेजी शराब के ​खिलाफ महिलाएं लामबंद होने लगी हैं। महिलाएं शराब विरोध आंदोलन चलाने लगी हैं। अब शराब विरोधी आंदोलन की मुहिम जोर पकड़ने लगी है। इसके तहत महिलाओं ने बछेर बाजार में जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों से शराब को तिलांजलि देने का आह्वान किया।

दरसअल चमोली जिले के तमाम गांवों में महिलाओं ने शराब विरोधी आंदोलन की मुहिम छेड़ी है। इसके तहत मंगलवार को दशोलीब्लाॅक के बछेर, रोपा, किलोंडी, टेडा तथा खनसाल की महिलाओं ने रोपा की प्रधान कश्मीरा देवी के नेतृत्व में बछेर बाजार में नशा विरोधी जन जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शराब ने युवाओं को बुरी तरह नशे की गिरफ्त में ले लिया है। इसके चलते युवा पीढ़ी का भविष्य बर्वादी की ओर अग्रसर होता जा रहा है। इस तरह के हालातों से पहाड़ का सामाजिक ताना-बाना छिन्न-भिन्न होता जा रहा है।

शराब तस्कर गांव-गांव तक शराब पहुंचा कर युवा पीढ़ी को बर्वाद करने पर तूले हैं। पुरूषों के भी शराब के गिरफ्त में आने से यहां का आर्थिक चक्र भी ध्वस्त होता चला जा रहा है। शादी-ब्याह से लेकर अन्य सामाजिक कामों में बढ़ते शराब के प्रचलन से सामाजिक ताना-बाना ध्वस्त हो जा रहा है। कहा कि तमाम गांव की महिलाओं ने शराब परोसने और पिलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

इसके बावजूद गांवों तक शराब के पहुंचने से स्थिति संभले नहीं संभल पा रही है। इसके चलते ही शराब विरोधी मुहिम छेड़ी गई है। अब भी शराब की तस्करी पर प्रतिबंध नहीं लगा तो महिलाओं को उग्र आंदोलन छेड़ने को विवश होना पड़ेगा।

इस दौरान कला देवी, सरोज देवी, मनोरमा देवी, संजू देवी, दीपा देवी, यशोदा देवी, शशि देवी, सोबती देवी, राधा देवी, विनीता देवी, प्रियंका देवी, पार्वती देवी, कुसुम देवी, संतोषी देवी, रजनी देवी, अंजू देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, गुड्डी देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!