चमोली: कोठियालसैंण-लीसा फैक्ट्री बैंड मोटर मार्ग के निर्माण पर अड़े जनप्रतिनि​धि, पुरानी सर्वे के आधार पर हो सड़क निर्माण–

by | Jan 22, 2026 | चमोली, सड़क | 0 comments

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अ​धिशासीअ​भियंता से मिले जनप्रतिनि​धि, कहा, लंबी दूरी पैदल चल रहे लोग–

गोपेश्वर, 22 जनवरी 2026: गोपेश्वर नगर क्षेत्र के निचले क्षेत्र में ​स्थित कोठियालसैंण-लीसा फैक्ट्री बैंड सड़क के निर्माण की मांग तेज हो गई है। जनप्रतिनि​धियों ने दो किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य होने और इसके बाद निर्माण रोक देने पर नाराजगी जताई। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क का निर्माण पुरानी सर्वे पर ही किए जाने की मांग उठाई गई।

नगर पालिका के सभासद सूर्य प्रकाश पुरोहित, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता संदीप झिंक्वाण, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व सभासद नवल भट्ट ने लोनिवि के ईई से भेंट कर उन्हें सौंपे ज्ञापन में कहा कि एक दशक पूर्व लीसा फैक्ट्री बैंड से कोठियालसैंण तक 10 किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई। मगर कोठियालसैंण से मात्र दो किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य हुआ, इसके बाद निर्माण आधा अधूरा छोड़ दिया गया। निर्मित सड़क भी किमी दो पर चमणाऊं में अवरुद्ध पड़ी हुई है।

कोठियाल गांव, चमणाऊं और पाडुली गांव के लोगों को सड़क न होने के कारण चार किलाेमीटर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। कहा कि नगर क्षेत्र के सबसे नजदीक पर होने के बावजूद भी सड़क का निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है। कहा कि चमोली-गोपेश्वर सड़क पर हल्दापानी और पटियालधार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। यदि लीसा फैैक्ट्री बैंड से कोठियालसैंण तक सड़क निर्मित होती है, तो जाम से भी निजात मिल जाएगी।

इधर, लोनिवि के ईई नवीन ध्यानी ने बताया कि कोठियालसैंणसड़क निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजा जाएगा। इसके सर्वेक्षण का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जनप्रतिनि​धियों ने कहा कि नगर क्षेत्र में होने के बावजूद लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। क्षेत्र में भालू के साथ ही जंगली जानवरों का डर बना रहता है।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!