चमोली: जेई और एई को पता ही नहीं कहां कितनी बनीं सड़क, सीडीओ ने वेतन रोका–

by | Jan 29, 2026 | चमोली, बैठक, ब्रेकिंग | 0 comments

जोशीमठ की पहली क्षेत्र पंचायत की बैठक में ​बिजली, सड़क, पानी के मुद्दे छाए रहे, अनुप​स्थित अ​धिकारियों का रोका वेतन–

जोशीमठ, 29 जनवरी 2026: क्षेत्र पंचायत जोशीमठ की पहली बैठक में मुख्य विकास अ​धिकारी शामिल हुए। पहली बैठक में ही अ​धिकारी नहीं पहुंचे। जो पहुंचे भी, उन्हें पूछे जाने पर कुछ जानकारी नहीं। जिस पर नाराज सीडीओ डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने मौजूदा अ​धिकारियों के साथ ही अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठकों में पूरी तैयारी के साथ आएं, जिसमें योजनाओं से लेकर क्षेत्र की पूरी जानकारी हो।

बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी भी बैठक में मौजूद रहे। सदस्यों द्वारा सबसे अधिक मामले लोनिवि, शिक्षा और पेयजल संबंधी उठाए गए, मगर बैठक में लोनिवि, शिक्षा विभाग, जल निगम, यूपीसीएल व सिंचाई विभाग के सक्षम अधिकारी अनुपस्थित रहे। जो अधिकारी वहां मौजूद थे वे न तो योजनाओं की सही जानकारी दे पाए न ही उन्हें क्षेत्र की उचित जानकारी थी। इस पर सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बजवाल ने कहा कि जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर सेंटर बन गया है। ढाक में भूमि उपलब्ध है, यदि स्वास्थ्य विभाग यहां 50 बेड के अस्पताल की मंजूरी देता है तो ग्रामीण निशुल्क भूमि देने के लिए तैयार हैं।

बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख गुड्डी देवी, कनिष्ठ उपप्रमुख नरेश चंद्र, जिला विकास अ​धिकारी कमलेश पंत, खंड विकास अ​धिकारी मोहन जोशी, तहसीलदार महेंद्र, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जगदीश लाल सहित पंचायत प्रतिनि​धि व अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!