मौसम: बदरीनाथ धाम में तीन फीट बर्फ जमीं, चारों ओर बिछी बर्फ–

by | Feb 2, 2026 | चमोली, मौसम | 0 comments

बदरीनाथ धाम में बिछी बर्फ की सफेद चादर, हिमाच्छादित हुई चोटियां–

चमोली, 02 फरवरी 2026: पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण सीमांत चमोली जनपद में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, माणा और नीती घाटी के गांव बर्फ से ढक गए हैं। बदरीनाथ धाम में तीन फीट तक बर्फ जम गई है। यहां निचली चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। चारों ओर जहां तक नजर जा रही है, वहीं बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है।

पिछले कुछ दिनों से मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। जिससे अब चोटियां हिमाच्छादित हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में भी कई बार बर्फबारी हो चुकी है, धाम में इस समय करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है।

रविवार से क्षेत्र में मौसम बदला हुआ है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। रविवार देर रात को बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने से धाम का नजारा मनमोहक बना हुआ है। चारों तरफ की पहाड़ियां भी बर्फ की सफेद चादर ओढे हुए है। बदरीनाथ मंदिर परिसर में भी बर्फ की मोटी परत जमीं हुई है। हेमकुंड साहिब में भी करीब छह फीट तक बर्फ जम गई है। धूप ​खिलने पर हिमाच्छादित चोटियां हिमाच्छादित हो रही हैं।

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!