सफलता की एक और मिसाल: चमोली पुलिस की सजगता से लापता महिला 17 दिन बाद दिल्ली से बरामद–

by | Feb 13, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस की एसओजी टीम और थराली की थाना पुलिस ने टीम गठित कर महिला को ढूंढ निकाला–

थराली (चमोली), 13 फरवरी 2026: बीते 28 जनवरी 2026 को थाना थराली में एक व्य​क्ति न तहरीर दी कि उनकी माता 25 जनवरी से घर से बिना बताये कही चले गयी और न घर वापस लौटीं।। इस तहरीर के आधार पर थाना थराली में गुमशुदगी, मानव गुमशुदगी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

चमोली पुलिस ने इसे उच्च प्राथमिकता दी और एसओजी चमोली की विशेष टीम को सक्रिय किया। थाना थराली पुलिस व एसओजी टीम ने तत्काल सुरागरसी-पतरासी शुरू की। तकनीकी सहायता और उपलब्ध लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर गुमशुदा महिला की सटीक जानकारी प्राप्त हुई।

कड़ी मेहनत और समन्वय के फलस्वरूप 11 फरवरी 2026 को राजापुरी, उत्तम नगर, नई दिल्ली से उक्त महिला को सुरक्षित और सकुशल बरामद कर लिया गया। उन्हें तुरंत थाना थराली लाया गया जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। अंत में भावुक पल में उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

परिवार की आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान – यही पुलिस की असली सफलता है….

error: Content is protected !!