चमोली। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की घोषणा हो गई है। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम परिसर में पंचांग से निकली तिथि के अनुसार, 20 नवंबर को वृष लग्न में शाम 6 बजकर 45 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 16 नवंबर से बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रियाएं भी शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम परिसर में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी ने तीर्थयात्रियों व देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा की। बदरीनाथ धाम के दर्शनों को इन दिनों तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है। इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट 18 सितंबर को तीर्थयात्रियों के लिए खोले गए थे। 18 सितंबर से 13 अक्टूबर तक चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थ यात्रियों की संख्या 103860(एक लाख तीन हजार आठ सौ साठ ) है।
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि हुई घोषित–
by laxmi Purohit | Oct 15, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...
जिलाधिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...
नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...
मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...
जिलाधिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...
पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
