चमोली: जोशीमठ में सरकारी भवन के हॉल में नमाज पढ़ने पर बवाल, नगर पालिका ने लगाया ताला, पढें पूरा मामला–

by | Feb 20, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

प्रतीकात्मक फोटो-

उपजिला मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश, नगर पालिका अध्यक्ष के मौ​खिक आदेश पर मचा बवाल–

जोशीमठ, 19 फरवरी 2026: जोशीमठ में नगर पालिका के हॉल में नमाज पढ़ने पर बवाल मच गया। एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें मु​स्लिम समुदाय के लोगों की ओर से नमाज पढ़ते दिखे। जिस पर बवाल मच गया। देखते ही देखते यह वीडियो सभी के मोबाइल फोन में तैरने लगा। हिंदू संगठन के लोगों ने मामले को लेकर जिला​धिकारी और पुलिस अधीक्षक से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जिला​धिकारी के निर्देश पर जोशीमठ के उपजिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर व​शिष्ठ ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने मु​स्लिम समुदाय के लोगों को मौ​खिकरुप से हॉल में नमाज पढ़ने की अनुमति दी थी। मामला बढ़ा तो अध्यक्ष ने सभासदों के साथ बैठक की, जिसके बाद हॉल पर ताला लगा दिया गया। मु​स्लिम समुदाय के लोग उनसे कई बार यहां नमाज पढ़ने की गुहार लगा चुके हैं।

हुआ यूं कि जोशीमठ के नगर पालिका के मीट बाजार में बच्चों के लिए टेबल टेनिस का भवन निर्माणाधीन है। इस भवन में कुछ मुस्लिमों के नमाज पढ़ने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया। पुलिस को भी मामले पर नजर रखने को कहा गया है।

इधर, नजाम पढ़ने का वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों के लोग जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिले। बजरंग दल और एबीवीपी ने इस घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कहा कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान, सरकारी भवनों पर गैर हिंदुओं के धार्मिक गतिविधि पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान राकेश मैठाणी, पवन राठौर, रवि झिंक्वाण, आदर्श, सौरभ अग्रवाल, देव गौड़, सुशील डिमरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!