बेहद रोमांचक रहा टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया प्रतिभाग, विजेता टीम ले गई एक लाख रुपये का पुरस्कार–
गोपेश्वर, 22 फरवरी 2026: दुर्मी गांव का एतिहासिक खेल मैदान रविवार को जश्न में ढूबा रहा। शिवकुपाणी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब क्रिकेट क्लब गाड़ी ने अपने नाम कर दिया। इधर, गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मंदोधरी देवी ने विजेता टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि टीम की ओर से किए गए बेहतर प्रदर्शन से ग्राम पंचायत भी गौरान्वित महसूस कर रही है।
बदरीनाथ विधायक लपखतबुटोला और तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। टूर्नामेंट के फाइनल में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए गाड़ी इलेवन ने 20 ओवर में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्मीशिवकुपाणी टीम के खिलाड़ीगाड़ी इलेवन के बॉलरों के आगे नहीं टिक पाए और एक-एककर पवेलियन को लौट आए। टीम 16 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। विजेता टीम को चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत और जनप्रतिनिधियों ने एक लाख रुपये का पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट की गई, जबकि उपविजेता रही दुर्मी की टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी भेंट की गई।

विधायक लखपत बुटोला ने दुर्मी गांव के विकास के लिए जिला योजना में धन आवंटित करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर टूर्नामेंट के संरक्षक लक्ष्मण खाती, ग्राम प्रधान दुर्मी माहेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य करन सिंह फरस्वाण, विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र नेगी, पूर्व प्रधान मोहन नेगी, सचिन गड़िया, महिला मंगल दल अध्यक्ष मधु देवी, प्रेम सिंह फरस्वाण, गोविंद सिंह फरस्वाण, शकुंतला देवी, पूर्व ग्राम प्रधान कविता देवी, गुलाब बिष्ट, मकर सिंह, राकेश, प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।


