चमोली: पीएमश्री योग ​शिक्षक संगठन ने सभी पीएमश्री विद्यालयों में योग विषय अनिवार्य करने की मांग उठाई–

by | Mar 1, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

संगठन के पदा​धिकारियाें ने ​शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

गोपेश्वर, 01 मार्च 2026: पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में सेवारत योग ​शिक्षकों ने राज्य के सभी पीएमश्री विद्यालयों में योग ​शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है। इस संबंध में पीएमश्री योग ​शिक्षकसंगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा है।

संगठन के पदा​धिकारियों का कहना है कि योग शिक्षक पिछले तीन सालों से विद्यालयों में योग विषय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कहा कि योग शिक्षकों को संबंधित विद्यालयों में ही स्थाई किया जाए। केंद्र सरकार की ओर से योग शिक्षकों के मानदेय की व्यवस्था की जाती है।

मांग उठाई कि इसमें राज्य सरकार का अंशदान भी शामिल हो। उन्होंने योग विषय में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सेमवाल, आदित्य नौटियाल, नीलम बिष्ट, सतीश, पम्मी चौहान, अमरीश रावत आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!