आक्रोश: गैरसेंण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का पुतला–

by | Mar 11, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगाया विफलता का आरोप, भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर वेडिंग डेे​स्टिनेशन के रुप में विकसित करने पर भड़के–

गैरसैंण, 11 मार्च 2026: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण के मुख्य चौराहे पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भराड़ीसैण स्थित विधानसभा परिसर के बेहतर उपयोग के लिए इसे कॉर्पोरेट मीटिंग और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का सुझाव सदन में दिया था, जो कि बेतुका सुझाव है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के ​खिलाफ भी नारेबाजी की।

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जो बयान बजट सत्र के दौरान दिया की विधानसभा परिसर को कॉर्पोरेट और वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए प्रयोग में लाया जाए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, उत्तराखंड को बनाने के लिए 42 लोगों ने अपनी शहादत दी थी, हम लोग ग्रीष्मकालीन राजधानी को स्थाई राजधानी बनाने की बात कर रहे हैं, वो राजधानी जहां से राज्य के नीतियाँ निर्धारित होनी है वहां आप इस प्रकार का कृत्य करने जा रहे हैं वह शर्मनाक है और इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं जिस प्रकार अपने जॉर्ज एवरेस्ट सहित तमाम उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र हैं उनको आप बड़ी-बड़ी कंपनियों को बेच रहे हैं ऐसा हम उत्तराखंड के भराड़ीसैण विधानसभा परिसर के साथ नही होने देंगे और इसका जोरदार विरोध करेंगे।

इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान दीवानी राम जिनगोड़ी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दान सिंह नेगी, गौरव (मोनू), प्रदीप कुंवर, मनमोहन नेगी, मोहन राम टम्टा, नंदन सिंह नेगी, विपुल गौड़, विजय भंडारी, सतीश शर्मा, देव कंडारी, रमेश गौड़, जगदीश ढोंडियाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!