चमोली: गैस गोदाम के बाहर खाली सिलिंडरों के साथ खड़े रहे लोग, 100 से अ​धिकसिलिंडर बांटे–

by | Mar 12, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ओटीपी नहीं आया तो परेशान न हों, 25 दिन हो गए बुकिंग के तो मिल जाएगा गैस सिलिंडर, शुक्रवार को गोपेश्वर में बंटेगी गैस–

गोपेश्वर, 12 मार्च 2026: यदि आपके मोबाइल फोन पर ओटीपी नहीं आ रहा है तो परेशान न हों। यदि गैस भराए 25 दिन हो गए हैं तो आप अपना खाली गैस सिलिंडर भरवाने के हकदार हैं। यह कहना है कि गोपेश्वर गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत का।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडरों के लिए पैनिक होने की जरुरत नहीं है। गैस समय पर और पर्याप्त मिल रही है। सभी को आपूर्ति सुनि​श्चित कराई जाएगी। पूर्व से निर्धारित रोस्टर के हिसाब से ही ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडरों का वितरण किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को गैस गौदाम से 100 से अ​धिक लोगों को भरे गैस सिलिंडर दिए गए। किसी को भी बैरंग नहीं भेजा गया। गैस प्रबंधक ने कहा कि यदि गैस भराए 25 दिन हो गए हैं तो ऐसे उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के गैस दे दी जाएगी।

कहा कि घरेलू गैैससिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है। कुजौं-मेकाेट, घिंघराण, निजमुला घाटी, बछेर, मंडल और गोपेश्वर नगर क्षेत्र में पूर्व से निर्धारित रोस्टर के आधार पर ही सिलिंडरों का वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को गोपेश्वर नगर में गैस वितरित की जाएगी। शुक्रवार को भी गैस का ट्रक गोपेश्वर पहुंच जाएगा और उसे वितरित कर दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!