पूर्ति विभाग और प्रशासन की टीम ने की छापेमारी, सिलिंडरों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की तैयारी में पूर्ति विभाग–
रुद्रप्रयाग, 13 मार्च 2026: एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की टीमों ने शुक्रवार को विभिन्न बाजारों में छापेमारी की। वहीं कार्रवाई के दौरान घोलतीर और सुमेरपुर क्षेत्र से 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
प्रशासन ने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था। टीम ने सिलेंडरों को कब्जे में लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
छापेमारी अभियान में पूर्ति निरीक्षक पीबी सती, पूर्ति निरीक्षक सीएम बरमोला, वीरेंद्र सिंह नेगी, एचएस रावत तथा थानाध्यक्ष रुद्रप्रयाग सुरेश बलूनी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


