जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत, आतिशबाजी कर जताई खुशी–
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का हिस्सा बनें रुद्रप्रयाग से मंत्री भरत सिंह चौधरी का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। श्रीनगर में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता कर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मंत्री भरत सिंह चौधरी का रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के लोगाें ने भी स्वागत किया। मंत्री ने विकास कार्यों पर अधिक जोर देने की बात कही। कहा कि विकास योजनाओं को गति दी जाएगी।


