आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

by | Mar 31, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन–

देवाल के बमोटिया गांव में वन विभाग की अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई के ​खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उपजिला​धिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

बता दें कि बीते 16 मार्च को वन विभाग द्वारा देवाल के बमोटिया में वन भूमि में बन रहे एक मकान को ध्वस्त कर लिया गया। वन विभाग की कार्रवाई से गुस्साए ग्रामीण उक्रांद कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर में पहुंचे। यहां ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विभागीय कार्रवाई के ​खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बमोटिया गांव के रमेश राम का कहना है कि उनका परिवार बीते कई सालों से यहां निवास कर रहा है। इतना ही नहीं प्राथमिक विद्यालय भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी यहीं पर संचालित होता है। मगर वन विभाग की कार्रवाई सिर्फ उनके मकानों तक की जा रही है।

जो कि सरासर गलत है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर उनके मकानों को तोड़ा जा रहा है। उनके परिवार बेसहारा हो चुके हैं। प्रभावितों ने कहा कि बिना नोटिस के उनके मकान को वनकर्मी तोड़ रहे हैं और उनको छत विहीन किया जा रहा है। राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद नेता भूपाल सिंह गुसाईं व दल के ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी ने वन विभाग की कार्रवाई को गलत ठहराया है।

कहा कि देश आजादी के समय से लोग यहां निवास कर रहे हैं। उन्हें इस भूमि का मालिकाना हक देने के साथ ही पट्टे दिए जाएं। कहा कि ग्रामीणों को परेशान किया गया तो आगे भी संघर्ष जारी रखा जाएगा।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!