चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

by | Apr 1, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स–

गोपेश्वर, 01 अप्रैल 2026: बुधवार को जनपद चमोली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) गोपेश्वर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार द्वारा विद्यालय की छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गयी। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक छात्र-छात्रा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण से छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।

उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में स्थित पुस्तकालय कक्ष का निरीक्षण किया और उसके रख रखाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट, विद्यालय का स्टाफ, एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!