चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

by | Apr 7, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या–

चमोली, 07 अप्रैल 2026: धीरे-धीरे लोग अपने नौनिहालों का दा​खिला सरकारी विद्यालयों में करवा रहे हैं। मंगलवार को मंगलवार को वि​भिन्न​विद्यालयों में आयोजित हुए प्रवेशोत्सव में हजारों दा​खिले हुए। चमोली जनपद में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक सभी सरकारी विद्यालयों में 6000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। सर्वाधिक नामांकन कक्षा छह में हुए। इस कक्षा के लिए 2900 नामांकन हुए हैं।

पीएमश्री राइंका ग्वाड़ देवलधार में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रवेशोत्सव-

सभी शासकीय व शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। विद्यालयों में नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। चमोली जिले में सर्वाधिक प्रवेश उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठवीं तक) पर 3034 दाखिले हुए हैं। वहीं प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांचवीं तक) पर 2008 और माध्यमिक स्तर पर (कक्षा नौ से 12वीं तक) में 1268 छात्र-छात्राओं ने दाखिले लिए।

जिले में कक्षा एक में 1908 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। कक्षा दो में 32, कक्षा तीन में 27, कक्षा चार में 20, कक्षा पांच में 21 नए छात्र-छात्राओं का प्रवेश हुआ। उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा छह में 2900, कक्षा सात में 68, कक्षा आठ में 66 नए प्रवेश हुए। वहीं कक्षा नौ में 1238, कक्षा 10 में 24, कक्षा 12 में छह नए छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। वहीं जीजीआईसी पोखरी में बीईओ विनोद मटूड़ा व प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी रावत ने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का फूल मालाओं से स्वागत किया।

मुख्य जिला शिक्षाधिकारी आकाश सारस्वत ने कहा कि जिले के सरकारी विद्यालयों में काफी छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!