सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

by | Apr 25, 2026 | रूद्रप्रयाग, शिक्षा | 0 comments

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28 रहा जिले का रिजल्ट–

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें जनपद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल परीक्षा में जनपद ने प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मंडल में पहला स्थान हासिल कर गौरव बढ़ाया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद ने मंडल में चौथा और प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल में कुल 3281 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 95.95 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। इंटरमीडिएट में 3177 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 87.28 प्रतिशत का उत्तीर्ण परिणाम दर्ज किया गया।

प्रदेश की मेरिट सूची में हाईस्कूल के 15 और इंटरमीडिएट के 2 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया। हाईस्कूल में गुरुकुल नेशनल स्कूल अगस्त्यमुनि के आदित्य बुटोला ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया। ब्राइटलेंड इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल के प्रतीक नौटियाल ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ 12वां स्थान और आयुष सिंह राणा ने 94.80 प्रतिशत अंकों के साथ 14वां स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट में जीएमपीआईसी विजयनगर अगस्त्यमुनि के शिवम मलेठा ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 6वां स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय के आदित्य नौटियाल ने 94.20 प्रतिशत अंकों के साथ 16वां स्थान प्राप्त किया। अतुल मॉडल पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज तिलवाड़ा की आरूषि ने 93.4 प्रतिशत के साथ 18वां तथा निकुंज ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ 24वां स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!