चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

by | May 12, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात–

पीपलकोटी, 12 मई 2026: बदरीनाथ हाईवे पर गडोरा क्षेत्र में लंबे समय से चला आ रहा भूमि विवाद आखिरकार प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है। विवाद समाप्त होने के बाद कार्यदायी संस्था एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने यहां हाईवे चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य तेजी से पूरा कर लिया है। इससे बदरीनाथ धाम की यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुगम और सुरक्षित हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों को भी धूल और खराब सड़क की समस्या से राहत मिली है।

गडोरा में एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान सड़क कटिंग के कारण कुछ स्थानीय लोगों ने निजी भूमि को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था। भूमि विवाद के चलते करीब 200 मीटर सड़क लंबे समय तक बदहाल स्थिति में पड़ी रही। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मामला बढ़ने पर एसडीएम चमोली आरके पांडेय और तहसीलदार दीप्तिशिखा ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर समाधान निकाला। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया। इसके बाद एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने सड़क पर डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया।

पूर्व सांसद प्रतिनिधि अयोध्या हटवाल, ओम प्रकाश, सुशील वैष्णव, दीपक और अमित सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुधरने से अब आवाजाही आसान हो गई है और क्षेत्र में उड़ने वाली धूल से भी राहत मिली है।

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!