सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

by | May 25, 2026 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू–

नंदानगर, 25 मई 2026: राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय का संचालन शुरु करने की मांग को लेकर रामणी, घूनी और पडेरगांव के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। ग्रामीणों का आक्रोश है कि कई बार ​शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से अनुरोध के बावजूद भी विद्यालय में विज्ञान संकाय का संचालन नहीं हो पाया है। तीन गांव के ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ के साथ नंदानगर में जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

ग्रामीण लंबे समय से विज्ञान वर्ग शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं। विद्यालय में वर्तमान में 335 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन जो छात्र-छात्राएं विज्ञान की पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें दूसरे विद्यालय की तलाश करनी पड़ती है। 10 से 15 किमी की दूरी पर स्थित अन्य विद्यालयों में हर दिन आवाजाही करना चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसे में अधिकांश छात्र-छात्राएं विज्ञान की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से विज्ञान विषय शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने इसपर कोई ध्यान नहीं दिया है।

सोमवार को तीनों गांवों के लोग बड़ी संख्या में नंदानगर पहुंचे। सुतोल मोटर मार्ग पर एकत्रित होकर ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ के साथ जुलूस निकाला। ग्रामीण खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे, वहां उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिले तो वे कुरुड़ पुल से लक्ष्मी मार्केट होते हुए तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने तहसीलदार आरके देवली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विद्यालय में विज्ञान संकाय की मंजूरी नहीं मिल जाती वे आंदोलन स्थगित नहीं करेंगे। वहीं ग्रामीणों के समर्थन में पूर्व विधायक प्रो. जीतराम सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे।

प्रदर्शन करने वालों में रामणी के ग्राम प्रधान कुंवर राम, घूनी की प्रधान ममता देवी, पडेरगांव की प्रधान माहेश्वरी देवी, मोहन सिंह रावत, कुंवर राम, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख करण सिंह, बीडीसी सदस्य पूरण सिंह, पीटीए अध्यक्ष जितेश सिंह, पार्वती देवी, हरीश रावत, कमलेश गौड़, गोविंद सिंह, सहित बड़ी तादाद में महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!