मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

by | Jun 3, 2026 | चमोली | 0 comments

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान–

गोपेश्वर, 03 जून 2026: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर धर्म-अर्थ आंदोलन की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं और आमजन को धर्म के वास्तविक स्वरूप तथा मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। आंदोलन के तहत यात्रा मार्ग पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रेम, सहयोग, दया, समरसता और समानता जैसे मानवीय गुणों का महत्व बताया जाएगा।

डॉ. जसवंत लाल ने कहा कि धर्म का वास्तविक अर्थ केवल पूजा-पद्धति या किसी विशेष मजहब तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा और सभी के प्रति सद्भाव रखना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि यदि लोग धर्म और मजहब के सही अर्थ को समझकर अपने जीवन में इन मूल्यों को अपनाएं तो समाज में आपसी भाईचारा बढ़ेगा और विश्व अधिक शांतिपूर्ण तथा उन्नतिशील बन सकेगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। यात्रा मार्ग और धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। धर्म-अर्थ आंदोलन के माध्यम से व्यापक जनजागरण अभियान चलाकर समाज में मानवता, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!