सीएम पुष्कर धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, कहा-केदारनाथ की तरह दिव्य और भव्य होगा बदरीनाथ धाम का सौंदर्यीकरण–

by | Oct 28, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को सुबह सवेरे बदरीनाथ धाम पहुंचे। देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और तीर्थयात्रियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने करीब 15 मिनट तक बदरीनाथ धाम की पूजाओं में प्रतिभाग किया। इसके बाद तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्यों का भी सीएम ने जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम को भी दिव्य और भव्य सौंदर्यीकरण से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ का मास्टर प्लान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने अधिकारियों को मास्टर प्लान के कार्यों में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। बदरीनाथ धाम में मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे पूर्व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी और बीजेपी नेता रामकदम शामिल थे। दोनों नेता सुबह हेलीकॉप्टर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। सुबह 8: 45 बजे उन्होंने भगवान श्री बदरीविशाल जी के दर्शन किये और सुबह 9:05 बजे पर मंदिर से देहरादून क लिए रवाना हुए। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!