चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

by | Jul 12, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से किया संवाद–

गोपेश्वर, 12 जुलाई 2026: दशोली विकास खंड के कुजौं-मैकोट और घिंघराण क्षेत्रों में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने स्थानीय लोगों से संवाद कर पार्टी की रीति-नीति, क्षेत्रीय विकास के दृष्टिकोण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए क्षेत्रीय सोच को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

डॉ. रावत ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों राष्ट्रीय दलों की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि लगातार सरकारें बदलने के बावजूद लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दे आज भी गंभीर चुनौती बने हुए हैं।

बैठक के बाद डॉ. रावत ने घिंघराण क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड क्रांति दल जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगा। इससे पूर्व उन्होंने फरस्वाणफाट क्षेत्र में भी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात की और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में भरत सिंह कुंवर, मनोज रावत, दीपक फरस्वाण, महिपाल फरस्वाण, दर्शन सिंह बिष्ट, कुशल सिंह बुटोला, महावीर सिंह रांगड़ सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्रीय विकास, जनसरोकारों और संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार साझा किए।

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!