बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

by | Jul 13, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश–

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक गिरफ्तार

भारत के प्रमुख आस्था केंद्र श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित एवं साक्ष्य आधारित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । श्री बद्रीनाथ धाम में लोगों की आस्था से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण में शासन द्वारा इसका गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया गया। दिनांक 08.07.2026 को श्री युद्धवीर पुष्पवान, प्रभारी मंदिर अधिकारी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा कोतवाली श्री बद्रीनाथ में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 02 जुलाई 2026 को श्री बद्रीनाथ मंदिर में थाली भेंट गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता की सूचना प्राप्त होने पर माननीय अध्यक्ष, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के आदेशानुसार विभागीय जांच समिति गठित की गई। प्राथमिक जांच में प्रथम दृष्टया मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल द्वारा थाली भेंट गणना स्थल से मंदिर की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अवैध रूप से अपने निजी हित में ले जाने की पुष्टि हुई है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में मु0अ0सं0-06/2026 अंतर्गत धारा 306 एवं 316(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामला देश के प्रमुख तीर्थस्थल श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था एवं मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट के निकट पर्यवेक्षण में विशेष जॉच टीम (SIT) गठित की गई तथा विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री बद्रीनाथ महादेव प्रसाद उनियाल द्वारा प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, वादी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा दिनांक 02.07.2026 की थाली भेंट गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। फुटेज में अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को कई बार गणना कक्ष से धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अपने मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर तथा जेब में रखकर बाहर ले जाते हुए पाया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त ने अलग-अलग समय पर ₹500 के नोट, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला एवं केसर का पैकेट गणना कक्ष से अवैध रूप से अपने कब्जे में लिया। विवेचना के दौरान अब तक वादी सहित विभिन्न सम्बन्धित गवाहों के बयान अंकित किए जा चुके हैं तथा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए है।

उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.07.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को उसके देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस टीम

1- पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट
2- निरीक्षक महादेव उनियाल- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बद्रीनाथ
3 उ0नि0 प्रकाश बिष्ट- एसआईटी
4- उ0नि0 दिनेश पंवार- एसआईटी
5- अ0उ0नि0 भूपेन्द्र प्रसाद- कोतवाली बद्रीनाथ
6- हे0कां0 चन्दन नगरकोटी- एसआईटी
7- हे0कां0 अरुण गैरोला- कोतवाली बद्रीनाथ
8- हे0कां0 सुशील कुमार -कोतवाली बद्रीनाछ
9- कां0 आशुतोष तिवारी- एसआईटी/एसओजी
10- कां0 राजेन्द्र रावत- एसआईटी/एसओजी
11- कां0 गौरव रावत -कोतवाली बद्रीनाथ
12- कां0 जसपाल सिंह- कोतवाली बद्रीनाथ
13- महिला कांस्टेबल सपना- कोतवाली बद्रीनाथ
14- हे0कां0 दूरसंचार- दीपक प्रजापति
15- कां0 रजत शर्मा- एसओजी

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!