चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

by | Jul 14, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, ‘देवभूमिरिदम्स’ की प्रस्तुतियों पर झूमे अ​धिकारी-कर्मचारी–

पीपलकोटी, 13 जुलाई 2026: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) का 39वां स्थापना दिवस विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) में उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से टीएचडीसीआईएल की गौरवशाली यात्रा, उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा देश के ऊर्जा क्षेत्र में उसके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया।

स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 12 जुलाई, 2026 को वीपीएचईपी के अलकनंदापुरम परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम से हुआ। कार्यपालक निदेशक (वीपीएचईपी) अजय वर्मा ने टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज फहराया। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

13 जुलाई को आयोजित मुख्य समारोह में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में स्थित निगम की विभिन्न इकाइयों के कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर संगठन की उपलब्धियों, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का उत्सव है। उन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान जलविद्युत, तापीय, सौर तथा पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में निगम द्वारा अर्जित उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

कार्यपालक निदेशक (वीपीएचईपी) अजय वर्मा

अपने संबोधन में श्री गर्ग ने विशेष रूप से 444 मेगावाट विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना द्वारा गत वर्ष के दौरान हासिल उल्लेखनीय प्रगति की प्रशंसा की। उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद परियोजना टीम द्वारा सिविल एवं विद्युत-यांत्रिक कार्यों में प्राप्त उपलब्धियों को निगम के लिए गर्व का विषय बताते हुए वीपीएचईपी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

कार्यपालक निदेशक अजय वर्मा ने परियोजना परिवार को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक द्वारा वीपीएचईपी टीम के प्रयासों की सराहना किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1988 में स्थापित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड आज देश के अग्रणी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और स्वच्छ, हरित एवं सतत ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना की उल्लेखनीय प्रगति परियोजना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदाकारों, परामर्शदाताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासन तथा क्षेत्रीय समुदाय के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। श्री वर्मा ने सभी हितधारकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि टीम भावना, समर्पण और निरंतर सहयोग के बल पर परियोजना निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप तेजी से आगे बढ़ रही है तथा समयबद्ध रूप से राष्ट्र को समर्पित किए जाने की दिशा में अग्रसर है।

समारोह का प्रमुख आकर्षण उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध संगीत समूह ‘देवभूमिरिदम्स’ की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। श्री दीपक मैठाणी के नेतृत्व में कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी, सूफी और बॉलीवुड गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया और उत्तराखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत की मनोहारी झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सतत विकास के प्रति टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए तथा निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!