विभिन्न प्रमाण-पत्रों को बनाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर, अपणि सरकार एवं उन्नति पोर्टल हुआ शुरू, अब ये होगी व्यवस्था–

by | Nov 17, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

 

गोपेश्वर। अब चरित्र, जाति, आय, जन्म, मृत्यु सहित विभिन्न प्रमाणपत्र व अन्य तहसील स्तरी प्रमाणपत्रों को बनवाने के लिए लोगों को विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जनमानस तक सुविधाजनक, कुशल एवं पारदर्शी तरीके से सेवाओं को उपलब्ध कराने के उदेश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ‘अपणि सरकार एवं उन्नति पोर्टल’ का शुभांरभ किया। गोपेश्वर में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने योजना का शुभारंभ किया।  इसके तहत ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से संचालित 32 सेवाओं को अद्यतन करते हुए अब 75 सेवाएं जन सुविधा के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हो गई है।

अपणि सरकार एवं उन्नित पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह फेसलेस, कैशलेस एवं पेपरलेस सुविधा मिलेगी। अभी इस पोर्टल के माध्यम से 9 विभागों की 75 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो गई है। निकट भविष्य में सभी नागरिक सेवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से चरित्र, जाति, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, वृद्वावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन आदि सुविधाएं उपलब्ध होगी। पोर्टल पर प्रत्येक नागरिक का अपना डैशबोर्ड होगा, जिसके माध्यम से नागरिक सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही आवेदन की स्थिति भी जान सकेंगे व प्रमाण-पत्र को प्राप्त कर सकेंगे। प्रमाण-पत्र की प्रमाणिकता को पोर्टल के माध्यम से सत्यापित किया जा सकेगा। तथा सभी प्रमाण-पत्रों को डिजिलॉकर में संगृहित करने के सुविधा रहेगी। इस पोर्टल से अर्न्तविभागीय समन्वय भी बेहतर होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से भी बात की और पोर्टल को बेहतर बनाने हेतु उनके अनुभव एवं सुझाव मांगे। इस मौके पर विधायक के अलावा  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ वरूण चौधरी, राज्यमंत्री महिला आयोग पुष्पा पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रकला तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, प्रवक्ता मनोज तिवारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े थे।  

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!