प्राथमिक विद्यालय देवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को किया सम्मानित–पोखरी। कोरोना काल में उत्कृष्ठ कार्य करने पर बदरीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विधायक ने प्राथमिक विद्यालय देवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह और साड़ी देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में जहां लोग अपने घरों में थे, लेकिन अपनी जान की परवाह किए बिना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहीं थी। कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्रपाल भंडारी, रौता के ग्राम प्रधान दिगपाल नेगी, प्रधान वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजपाल सिंह बर्त्वाल, रमेश चौधरी, अवधेश रावत, आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष अभिलाषा किमोठी, ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी नेगी के साथ ही कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद थे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कोरोना काल में किए कार्यों का बखान भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूची निर्धारण से लेकर कोरोना टीकाकरण तक का कार्य उन्होंने बखूबी निभाया।
विधायक महेंद्र भट्ट ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित–
by laxmi Purohit | Nov 24, 2021 | कोरोना, चमोली | 0 comments

Latest News
चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...
जिलाधिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...
नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...
मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...
जिलाधिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...
पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
