श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यूएस रावत देवभूमि प्रतिभा सम्मान से नवाजे–

by | Dec 8, 2021 | चमोली, रचनात्मक, सामाजिक कार्य | 0 comments

गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर परिसर में बुधवार को श्री शतचंडी जन कल्याण समिति की ओर से वर्ष 2021 का देवभूमि प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष का देवभूमि प्रतिभा सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में श्रीगुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यूएस रावत को भेंट किया गया, जबकि साहित्य के क्षेत्र में मातृभाषा गढ़वाली की संवेदनशील कवियत्री बीना बेंजवाल को दिया गया। कला के क्षेत्र में गढ़वाल चित्रकला शैली के कलाकार अंशु मोहन शर्मा, संस्कृति के क्षेत्र में लोक गायक किशन महिपाल और पर्यटन तथा पर्यावरण के क्षेत्र में सैर-सलीका की अवधारणा को प्रचलन में लाने वाले डॉक्टर सर्वेश उनियाल को प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में कई नामी-गिरामी हस्तियां पहुंची हुई थी। श्री शतचंडी जन कल्याण समिति के सचिव नितेश तिवारी और देवभूमि प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक गणेश खुगशाल गणी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में अद्वि‌तीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित कर आज हम गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी आगंतुकों का आभार जताया। सर्वोदयी नेता मुरारी लाल ने कहा कि पहाड़ में कई हस्तियां मौजूद हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं। 

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!