मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर दोबारा आमरण अनशन पर बैठे उक्रांद नेता दिगंबर सिंह फरस्वाण–

by | Dec 9, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

अनशन स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों और उक्रांद नेताओं ने दिया आंदोलन को समर्थन– 

चमोली। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के जिला संगठन मंत्री दिगंबर सिंह फरस्वाण ने नाराज होकर फिर से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को उनका आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। रांगतोली गांव के प्रतीक्षालय में उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।  स्वास्थ्य विभाग की टीम भी आंदोलन स्थल पर पहुंची और अनशनकारी दिगंबर के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य अभी सामान्य बताया है। दिगंबर सिंह फरस्वाण ने चमोली-लासी-सरतोली सड़क की दशा सुधारने, क्षेत्र में आधुनिक सुविधा का अस्पताल खोलने, जनता इंटर कॉलेज हरमनी के राजकीयकरण करने, रांगतोली गांव में प्राथमिक विद्यालय का संचालन करने, सरतोली गांव के जूनियर हाईस्कूल को हाईस्कूल का दर्जा देने के साथ ही गांव में इंटर कॉलेज स्थापित करने, फरस्वाण फाट क्षेत्र में 15 बेड का अस्पताल खोलने और भालू के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग उठाई। उक्रांद के जिलाध्यक्ष अरूण लाल शाह, दल के केंद्रीय संरक्षक बच्चीराम उनियाल, कोषाध्यक्ष भगत सिंह कुंवर, उमेश खंडूड़ी, कश्वी लाल शाह, राजेंद्र पोखरियाल ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों को कोई जवाब नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रखेंगे। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!