देवाल के पर्यटन स्थलों में स्थानीय लोगों से न वसूला जाए पर्यटन शुल्क–

by | Dec 20, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ से मिले रुपकुंड इको पर्यटन एसोसिएशन के पदाधिकारी–  

गोपेश्वर। रुपकुंड इको पर्यटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दूबे से भेंट कर उनके सम्मुख कई समस्याएं रखी। उन्होंने विभिन्न पर्यटन स्थलों के सैर-सपाटे पर जाने वाले पर्यटकों से लिए जा रहे पर्यटन शुल्क में कटौती करने की मांग की। कहा गया कि देवाल क्षेत्र के पर्यटन स्थलों में अन्य पर्यटन स्थलों से अधिक पर्यटन शुल्क वसूला जा रहा है, साथ ही स्थानीय पर्यटकों से भी शुल्क लिया जा रहा है। कहा गया कि इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इको पर्यटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा सिंह, हीरा सिंह गढ़वाली, भरत सिंह राणा, संजय राणा, दीवान सिंह, प्रदीप कुनियाल, महेंद्र बिष्ट, महिपाल सिंह और कुंदन सिंह ने कहा कि रुपकुंड क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मताल, आली, वेदनी बुग्याल, मौनाल टॉप, बगची बुग्याल और रुपकुंड ट्रेक पर पहुंचने वाले ट्रेकरों और पर्यटकों से वन विभाग की ओर से अन्य पर्यटन स्थलों से अधिक पर्यटन शुल्क वसूला जा रहा है। पर्यटकों को बिना टेंट मुहैया कराए ही एक सौ रुपये शुल्क लिया जा रहा है, जबकि औली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में 50 रुपये शुल्क है। कहा गया कि बगुवावासा पर्यटन स्थल बुग्याल न होकर बोल्डर जोन है, लिहाजा यहां रुपकुंड ट्रेक के लिए टेंट स्थापित करने की अनुमति दी जाए। कहा गया कि प्रवेश शुल्क में सफाई मद का भी शुल्क काटा जाता है। परंतु पर्यटक स्थलों की सफाई नहीं होती है। कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था लोहाजंग में नहीं है। उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा उच्च हिमालयी बुग्यालों आली, बैदनी, बगची बुग्यालों में टेंट ‌पीच करना मना है, लेकिन बगुवावासा बुग्याली मैदान न होकर बोल्डर जोन है। जहां पर रुपकुंड ट्रेक के लिए टेंट लगाए जा सकते हैं। जिससे रुपकुंड ट्रेक सुगम हो जाएगा। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!