भरतू की ब्वारी सीरीज के लेखक नवल खाली यूथ आइकॉन अवार्ड से हुए सम्मानित–

by | Dec 20, 2021 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित– देहरादून। सोशल मीडिया पर अपनी छाप छोड़ने वाले भरतू की ब्वारी सीरीज के युवा लेखक चमोली के खाल गांव निवासी नवल खाली को देहरादून के आईआरडीटी सभागार में यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवाजा गया। युवा लेखक नवल खाली को लेखन के क्षेत्र में यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। नवल खाली द्वारा पलायन ,रोजगार ,स्वरोजगार पर कई लेख सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए। भरतु की ब्वारी सीरीज सोशल मीडिया पर चलाई गईं जिसे काफी पसंद किया गया। यहाँ तक कि विदेशों में सात समंदर पार प्रवासियों ने भी इसे बहुत पसंद किया। आपको बता दें कि यूथ आइकॉन अवार्ड के सरंक्षक डॉ महेश कुड़ियाल , डॉ राजीव जैन व संस्थापक शशिभूषण मैठाणी की संस्था यूथ आइकॉन द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यूथ आइकन अवार्ड बहुत ही रचनात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि मैं सभी यूथ आइकॉन को सम्मानित करते हुए खुद भी सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। युवा लेखक नवल खाली ने बताया कि पहाड़ की लोक संस्कृति, बोली-भाषा और यहां की रीति-रिवाज अनूठी है। यहां के पर्यटन स्थल लुभाते हैं तो आस्था के केंद्रों में सुकून का एहसास होता है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े किस्सों को लेकर लेखन कार्य जारी रखा जाएगा। 

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!