डा. यूएस रावत को मिली नीती-माणा घाटी कल्याण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

by | Jan 2, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

नीती-माणा घाटी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने लिया घाटियों के विकास का संकल्प–
गोपेश्वर। नीती-माणा घाटी कल्याण समिति देहरादून की नव कार्यकारिणी घोषित की गई। कार्यकारिणी में श्री गुरुरामराय विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति डा. यूएस रावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा खुशाल सिंह बड़वाल को उपाध्यक्ष, रुबी रावत को महिला उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह बड़वाल को महासचिव, सूर्यदर्शन सिंह को सचिव, इंद्र सिंंह रावत को सांस्कृतिक सचिव, राखी रावत को महिला सांस्कृतिक सचिव, रश्मि बिष्ट को खेल सचिव, रघुवीर सिंह राणा को खेल उपसचिव, बचन सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह राणा को ऑडिटर और मुरली सिंंह रावत को संपादक बनाया गया है। नीती माणा घाटी कल्याण समिति देहरादून के पूर्व अध्यक्ष डा. मान सिंह राणा ने कहा कि नवगठित प्रवंध कार्यकारिणी के सभी जुझारु जागरूक पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई । आशा ही नही पूरा विश्वास है कि डा. उदय सिंह रावत जी जो  उच्च शिक्षाविद्, सामाजिक, मृदुभाषी व बहुआयामी प्रतिभा के धनी हैं उनकी अध्यक्षता मे नवगठित समिति समाज सेवा मे अभूतपूर्व कार्य करने मे सफल होगी। पूर्व समिति के  सदस्यगणों की ओर से जो भी सहयोग की अपेक्षा की जायगी हम तत्पर सेवा व सहयोग करते रहेंगे।अध्यक्ष डा. यूएस रावत ने कहा कि नीती माना घाटी के सभी पारिवारिक जनों एवं सक्रिय सदस्यों को शुभकामनाएं व्यक्त करने हेतु कोटि कोटि प्रणाम एवं साधुवाद तथा धन्यवाद । समाज के उन सभी वर्गों को जिन्होंने मेरे अंतःकरण में सेवा भाव का बीज अंकुरित किया है एवं उन्मत्त विचारक तथा सर्जनात्मक सोच के साथ जो मुझे जमीनी सच्चाई व निरंतर कर्तव्य का एहसास कराते रहे हैं उनको भी दिल की गहराइयों से धन्यवाद।पिछले कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को एवं सदस्यों के प्रति भी आभार प्रकट विशेषकर डॉक्टर मान सिंह राणा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी ने अथक प्रयास से समाज के विषम पहलुओं को जिस प्रकार से सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वह नीति माना घाटी कल्याण समिति के यादगार रूपी पुस्तक के स्वर्णिम पन्नों पर हमेशा के लिए याद रहेगा। इस अवसर पर पूर्व के जितने भी अध्यक्ष एवं पदाधिकारी रहे हैं जिन्होंने समाज में अपने स्तर से सेवाएं प्रदान की है उनको भी नमन करते हुए उनके प्रति व्यक्तिगत रूप से एवं नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के तरफ से भी नमन ,साधुवाद एवं धन्यवाद।मित्रों हमें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास है और हम आपके विश्वास के साथ सभी के सहयोग से वर्तमान की चुनौतियों को अवसर में परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे(turning challenges into opportunity) ,ताकि क्षेत्र को समाज को सर्वांगीण उन्नति एवं विकास की ओर परिवर्तित किया जा सके ।यही इस 9वी कार्यकारिणी परिषद का आधार भाव एवं अपेक्षाएं होगी(concept and aspirations) इन्हीं विचारों के साथ नीति माना घाटी समाज के सभी सदस्यों को ,जन-जन को पुनः एक बार आभार एवं धन्यवाद।  

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!