प्रत्याशियों को तीन बार देनी होगी अपने आपराधिक मामलों की जानकारी– ‌

by | Jan 14, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

प्रत्याशियों को लेकर निर्वाचन विभाग भी हुआ सख्त– 

चमोली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुट गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के उपरांत 8 जनवरी से जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिसके परिपेक्ष्य में विभिन्न आवश्यक कार्यों के उचित ढंग से क्रियान्वयन एवं संपादन हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हेमंत वर्मा ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
      उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार को आपराधिक मामलों की जानकारी तीन बार देनी होगी।उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठायें हैं, जिसके तहत उम्मीदवारों को अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी प्रचार अभियान के दौरान कम से कम तीन बार प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए सार्वजनिक करनी होगी। तथा सम्बंधित दल अपने वेब पेज के होम पेज पर भी सम्बंधित उम्मीदवार के आपराधिक इतिहास को प्रदर्शित करेगी।  इसके अलावा उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आयोग को भी इसकी सूचना देगा। उन्होंने कहा है कि अधिकतर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर,इंस्ट्राग्राम आदि पर फर्जी सूचना और गलत जानकारी के अभियान को रोकने के लिए आयोग ने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी की पहल की है। उन्होंने कहा है कि मीडिया में पेड न्यूज एवं फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने के लिये जिला स्तर पर मीडिया निगरानी समितियों का गठन किया गया है। जो पेड न्यूज व भ्रामक खबरों पर कड़ी निगरानी रख रही है।             बैठक में मीडिया प्रभारी कांग्रेस रविन्द्र सिंह नेगी,संगठन मंत्री आम आदमी पार्टी कुलदीप सिंह,सोशल मीडिया आप अनुराग पोखरियाल, जिला मंत्री सीपीएम गीता बिष्ट,जिला अनुसूचित जाति मोर्चा मंत्री सौरभ बागडी, सीओ ऑपरेशन नताशा सिंह,सहायक निर्वाचन अधिकारी बी.एस रावत आदि उपस्थित रहें। इधर, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने गांव-गांव में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। लोगों की मुख्य राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा पर नजरें टिकी हैं। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!