वसंत पंचमी के शुभ पर्व पर कन्याओं के नाक-कान छिदवाए–

by | Feb 5, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

वसंत पंचमी पर पीले वस्त्र पहनना, केसरिया पीला भात खाना और कन्याओं के नाक-कान छिदवाना है बेहद शुभ–  

चमोलीः वसंत पंचमी के शुभ पर्व पर शनिवार को मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही, लोगों ने पूजा-पाठ करने के बाद अपनी कन्याओं के नाक कान छिदवाए। पंचमी के पावन पर्व पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर विद्या ,बुद्धि, कला व ज्ञान का वरदान लेना , पीले वस्त्र पहनना, केसरिया पीला भात खाना तथा कन्याओं के नाक- कान छिदवाना बेहद शुभ माना जाता है। 

आचार्य शंभू प्रसाद पांडे बताते हैं कि बसन्त पंचमी का दिन वह अबूझ दिन माना जाता है, जिसमें कोई भी शुभकार्य बिना किसी ज्योतिष या पंडित से पूछे बेझिझक सम्पन्न करवाया जा सकता है। नया कारोबार करना ,भूमि पूजन करना,गृह प्रवेश करना,नई सम्पति क्रय करना,सगाई -शादी करना ,नए वाहन खरीदना, नन्हें बच्चों को पहली बार लेखनी चलाने की शुरुआत करना आदि शुभ कार्य  बिना पूछे सम्पन्न करवाये जा सकते हैं।

इधर, जनपद के प्रसिद्घ गोपीनाथ मंदिर, रुद्रनाथ, बटलेश्वर, सकलेश्वर, बामनाथ, नागनाथ, इंद्रामति देवी मंदिर, कुरुड़ नंदा देवी सिद्घपीठ में सुबह से ही लोगों ने पूजा अर्चना संपन्न की और अपने घरों के दरवाजे की चौखट पर गोबर के साथ जौ की बाली लगाई। 

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!