ऐसा स्थान पहले कभी नहीं देखा, मन, मस्तिष्क में बस गया तुंगनाथ बाबा का हिमाच्छादित दरवार–

by | Mar 3, 2022 | आस्था, चमोली, पर्यटन | 0 comments

 चारों ओर से बर्फ से ढका तुंगनाथ मंदिर, प्राकृतिक सुंदरता ऐसी कि मानों स्वर्ग में कर रहे हों विचरण–

ऐसा स्थान न पहले कभी देखा था और ना ही भविष्य में इससे बेहतर स्थान देखने को मिल सकेगा। यदि पृथ्वी पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं वह स्थान होगा। ऐसा कहना है तुंगनाथ क्षेत्र के सैर-सपाटे पर पहुंच रहे पर्यटकों का। जो भी पर्यटक यहां पहुंच रहा है, यहां के प्राकृतिक नजारों में खो रहा है।

तुंगनाथ मंदिर के चारों ओर इन दिनों बर्फ की सफेद चादर बिछी है। मंदिर भी आधे से अधिक बर्फ से ढका हुआ है। यहां से दिख रही हिमाच्चादित चोटियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पर्यटन स्थल चोपता, दुग्गलभिट्टा और अन्य जगहों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। हर कोई तुंगनाथ मंदिर तक पहुंचने को आतुर दिख रहा है। दिल्ली के पर्यटक मानसी, अतुल और मेघा का कहना है कि ऐसा स्थान पहले कभी नहीं देखा था। यहां आकर मन, मस्तिष्क को सुकून मिल रहा है। 

पिछले तीन दिनों से इसी क्षेत्र में घूम रहे हैं। इन दिनों तुंगनाथ मंदिर के द्वार शीतकाल के लिए बंद हैं, इसके बावजूद भी यहां पर्यटकों का तांता लग रहा है। जबकि ऑफ सीजन में मंदिर तक किसी भी तीर्थयात्री या पर्यटकों का प्रवेश वर्जित होता है, लेकिन पर्यटकों को रोकने वाला कोई नहीं है। यहां कोई गार्ड भी मौजूद नहीं है। यह मंदिर की सुरक्षा में भी चूक है। पर्यटक दिनभर यहां चहलकदमी कर रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंच रहे हैं। पर्यटक यहां बर्फ का आनंद ले रहे हैं। कई पर्यटक तुंगनाथ से आगे चंद्रशिला तक भी पहुंच रहे हैं।  

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!