निश्चित तिथि पर बरात नहीं पहुंची तो लकड़े के घर के बाहर लड़की ने शुरू किया धरना–

by | Mar 8, 2022 | उत्पीड़न, राष्ट्रीय | 0 comments

जब दूल्हा बरात लेकर लड़की के दरवाजे पर नहीं पहुंचा तो लड़की हुई गुस्से से लाल, पीली..पढ़ें, क्या है मामला–

नई दिल्लीः जब दूल्हा निश्चित तिथि पर लड़की के घर बरात लेकर नहीं पहुंचा तो क्षुब्ध होकर लड़की दूल्हे के घर के घर पहुंची और वहीं बाहर धरना शुरू कर दिया। सगाई के दौरान शादी की तिथि निर्धारित हुई थी। लड़की के आने के बाद लड़के के घर वालों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी आवाज दिए जाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लड़की वहीं पर धरना देकर बैठ गई और दो टूक कह दिया है कि जब तक मैं जिंदा हूं यही धरने पर बैठी रहूंगी।
दरअसल, राजस्थान के भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में रहने वाली खुशबू की शादी राजस्थान के ‌ही कौशल के साथ तय हुई थी। लेकिन लड़के पक्ष की ओर से बरात लाने से पहले लड़की पक्ष से 11 लाख रुपए की डिमांड कर दी गई। हाथों में मेहंदी रचाने के बाद दुल्हन बन कर बैठी लड़की के पिता महेश ने

लड़के वालों की इतनी बड़ी मांग को पूरा करने में अपनी असमर्थता जताई। 11 लाख रुपए की भारी भरकम धनराशि नहीं मिलने से नाराज हुए वर पक्ष के लोग निर्धारित

तिथि पर लड़की के दरवाजे पर बरात लेकर नहीं गए। उधर देर रात तक लड़की पक्ष के लोग बरात के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब बरात नहीं पहुंची तो लड़की के पिता ने मथुरा गेट थाने पहुंचकर वर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर रखी है। 

उधर लड़की के पिता ने जब बरात लेकर आने वाले लड़के के पिता से बरात लेकर नहीं आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि लड़का अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद लड़की लड़के के घर पहुंच गई और उसे देखते ही लड़के वालों ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजे को पीटे जाने के बाद भी जब घर वालों ने गेट नहीं खोला तो लड़की वही घर के बाहर धरना देकर बैठ गई।

लड़की ने कहा है कि अगर लड़का बीमार है तो मुझे उससे मिलना है। बिना मिले वह यहां से नहीं जाएगी। इस तरह लड़के के घर के बाहर लड़की के धरने पर बैठने से आसपास की महिलाएं एवं लोग उससे विवाद करने लगे।। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धरना देकर बैठी लड़की को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुलह समझौते से ही मामले को शांत किया जाएगा। लड़के पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 

Latest News

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...

चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...

चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...
error: Content is protected !!