भाजपा प्लान ए के बजाय प्लान बी पर कर रही काम–

by | Mar 8, 2022 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कही ये बातें, पढ़ें, क्या है कांग्रेस की भावी रणनीति–

देहरादूनः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मतगणना के पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का यहां आना और चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है। मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों ने आपस में बैठकर मतगणना व पोस्टल वोट से संबंधित चर्चा की। भाजपा ऐसे लोगों को उत्तराखंड भेज रही है, जो पहले भी सरकार को अस्थिर करने में आगे रहे हैं, लिहाजा हम बेहद सावधानी बरत रहे हैं। अपने सभी प्रत्याशियों को संगठित किया जा रहा है। सभी लोगों को सभी जिलों में काम सौंपेंगे, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं, अधिकांश एक्जिट पोल कांग्रेस को आगे दिखा रहे हैं। हमारे जीते प्रत्याशियों को जो भी सहयोग चाहिए, उन्हें वह ‌सहयोग दिया जाएगा। प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्लान ए के बजाय प्लान बी पर काम कर रही है। हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम अपने प्रत्याशियों को पूरा सहयोग करें, हम संगठित होकर रहेंगे।  

error: Content is protected !!