उत्तराखंड में आगामी छह माह के लिए हड़ताल पर रोक, पढ़ें क्या है वजह–
देहरादूनः प्रदेश में आगामी छह माह तक के लिए किसी भी हड़ताल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को देखते हुए शासन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बीच कोई भी संगठन किसी भी जिले या राजधानी में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल नहीं कर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए डेटशीट भी जारी कर दी है। डेटशीट के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा 28 मार्च 2022 से शुरू होगी और 18 अप्रैल 2022 को खत्म होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के मुताबिक नौ अप्रैल 2022 को होने वाली परीक्षा अब 19 अप्रैल को होगी। संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।


