पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहाः यह मैच खेल भावना के अनुरूप सदभावना संदेश देने में रहा सफल–
गोपेश्वर। रविवार को पुलिस मैदान में पुलिस एकादश और पत्रकार बंधुओं के बीच मैत्री पूर्ण सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा किया गया। पत्रकार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पत्रकार एकादश की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 116 रन बनाए। पुलिस एकादश की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पत्रकार इलेवन टीम की ओर से कप्तान प्रमोद सेमवाल ने तीन विकेट झटके।
पुलिस टीम की ओर से सर्वाधिक 50 रन प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल द्धारा बनाये गये। इस अवसर पर पुलिस टीम की कप्तानी करते हुए पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि यह मैच मैत्रीपूर्ण सद्भावना मैच समाज के हर वर्ग में सद्भावना के उद्देश्य से जनजागरुकता के तौर पर आयोजित किया गया। यह मैच खेल भावना के अनुरुप सद्भावना संदेश देने में सफल रहा। मीडिया जगत समाज के हर पहलू को सकारात्मक सोच के साथ पुलिस प्रशासन को जानकारी उपलब्ध कराये जिससे समाज को एक नई दिशा प्रदान करनें में सहयोग प्राप्त हो।
विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियो को पुलिस अधीक्षक द्वारा पृरुस्कृत किया गया। इमर्जिंग प्लेयर – शिवम (पत्रकार एकादश), बेस्ट बेट्समैन – रविकांत सेमवाल (पुलिस एकादश), बेस्ट क्षेत्ररक्षण- मनोज विष्ट ( पत्रकार एकादश), मैन ऑफ द मैच नरेन्द्र कोटियाल (पुलिस एकादश) को दिया गया। तदोपरांत दोनो टीमों द्वारा सामूहिक भोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री धन सिंह तोमर,पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री विमल प्रसाद,पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल सहित वरिष्ठ पत्रकार बंधु एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


