बड़ी खबरः चमोली जनपद ने राज्यभर में पाया प्रथम स्थान–

by | Apr 1, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की कार्य कुशलता ने किया कमाल– 

गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की कार्य कुशलता ने चमोली जनपद को ‌सरकार की विभिन्न योजनाओं के संचालन में राज्यभर में प्रथम स्थान पर ला खड़ा कर दिया है।

गत वर्षों तक जनपद तीसरे या चौथे पायदान पर रहता था, लेकिन इस बार अधिकारियों के बेहतर आपसी समन्वय और कार्य कुशलता ने जनपद को पहले पायदान पर ला खड़ा कर दिया है। सरकार की ओर से संचालित एमएसवाई (मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना), पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री इंपलॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राा) एमएसएसवाई ( मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना) योजनाओं के संचालन में चमोली जनपद राज्य में पहले स्थान पर रहा है। जबकि पौड़ी जनपद दूसरे स्थान पर है। 

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जनता, उद्यमियों व समूहों को पूरा-पूरा लाभ देने का प्रयास किया गया है। लाभार्थियों को बैंक ऋण वितरण में बैंकों ने तत्परता दिखाई, जिस कारण जनपद राज्यभर में अव्वल रहा। आगे भी निरंतर जनता को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। 

error: Content is protected !!