नगर पंचायत के कूड़ा भंडारण में लगाई फांसी, पुलिस मौके पर पहुंची–
अगस्त्यमुनिः रुद्रप्रयाग जनपद की नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के एक कर्मचारी ने गले में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह नगर पंचायत का संविदा कर्मचारी था।
नगर पंचायत के टैक्स वसूली कर्मचारी हर्षवर्धन रावत, उम्र 38 वर्ष का शव कूड़ा भंडारण में फंदे पर लटका मिला। मृतक के दो बच्चे हैं। छोटे वाले बच्चे का जन्म छह माह पूर्व ही हुआ है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। इस घटना से नगर पंचायत में हड़कंप मचा है।


