पेट में रसौली की हुई सफल सर्जरी, अस्वस्थ होने के कारण नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में किया था भर्ती–
— उत्तराखंड में धामी सरकार में दुबारा कैबिनेट मंत्री बनीं रेखा आर्य का पेट में रसौली की सफल सर्जरी हुई है। अस्वस्थ्य होने के कारण उन्हें दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनका पेट की रसौली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया है। रेखा आर्य सोमेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट से विधायक हैं। वे निर्वाचित होने के बाद से क्षेत्र में सक्रिय थी, लेकिन अस्वस्थ्य होने के कारण उन्हें दिल्ली मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था।