फायर के जवानों ने बमुश्किल पाया आग पर काबू, पहाड़ में धू-धूकर जल रही वन संपदा–
— पहाड़ में जंगलों की आग से कई हेक्टेयर पर वन संपदा धू-धूकर जल रही है। मंगलवार को यमुनोत्री हाईवे पर जंगलो की आग बस्ती तक पहुंचने पर अफरा तफरी का माहौल रहा। नगर पालिका क्षेत्र के सरुखेत सडक के किनारे रखी छुलके,लकड़ी पर लगी आग विकराल हो गई। देखते ही देखते आग ने जंगल को अपनी चपेट में ला दिया। आग सरुखेत बस्ती तक पहुंच गई, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में सूचना मिलने पर अग्निशमन दल ने मौके पर जाकर छुलको की ढेर लगी आग पर नियत्रंण पा लिया।
जंगलों की आग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। नदी घाटियों में गहरी धुंध छा गई है। पहाड़ के चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नई टिहरी, उत्तरकाशी जनपदों में जंगल धू-घूकर जल रहे हैं। वनाग्नि को लेकर वन विभाग की मैराथन बैठकों और जन जागरुकता कार्यक्रमों का भी कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। वनों की आग बुझने के लिए वन विभाग अब इंद्रदेव की मेहरबानी पर निर्भर है।