बैठक में अधिकारी नहीं दे पाए सवालों का जवाब, डीएम ने लगाई फटकार–
रुद्रप्रयागः स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने अधिकारियों द्वारा सवालों का जवाब न देने पर नाराजगी जताई। इस दौरान जिलाधिकारी ने रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि के अधिशासी अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कूड़ा निस्तारण को भूमि चयन के बारे में पूछने पर जिले के किसी भी नगर पंचायत के अधिकारी जवाब नहीं दे पाए.
बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त मुनि और ऊखीमठ के उपस्थित न होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए. साथ ही डीएम ने नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अधिशासी अधिकारी के ट्रेचिंग ग्राउंड के संबंध में अभी तक भूवैज्ञानिक रिपोर्ट प्रस्तुत न करने के साथ ही कार्यों में शिथिलता बरतने के कारण उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभागीय वन अधिकारी, केदारनाथ वन प्रभाग को ग्राउंड के लिए भूमि के हस्तांतरण के लिए जो भी आपत्तियां लगाई गई है उसे एक सप्ताह के अंतर्गत निराकरण करने कर लें। इस मौके पर प्रभागीय वन अधिकारी वैभव कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, सिंचाई विभाग के प्रताप सिंह बिष्ट, जगदीश शर्मा स्वजल, चंद्रशेखर नगर पालिका, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजीव कुमार सैनी, सुनील कुमार, राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।


