चारधाम यात्रा के लिए पुलिस ने तैयार किया गोपेश्वर का ट्रेफिक प्लान– 

by | Apr 22, 2022 | चमोली, चारधाम | 0 comments


पढ़ेंः किस मार्ग से गुजरेंगे वाहन, हल्दापानी में जाम से निजात पाने को बनाई गई योजना–
गोपेश्वरः चारधाम यात्रा के दौरान गोपेश्वर नगर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता ट्रेफिक प्लान बनाया गया है. इसको लेकर शुक्रवार को गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे और संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह की मौजूदगी में व्यापार यूनियन, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन और जनप्रतिनिधियों के बीच गोष्ठी आयोजित की गई, इस दौरान नगर क्षेत्र के ट्रेफिक प्लान पर चर्चा हुई, निर्णय लिया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान नगर में भारी वाहनों की आवाजाही सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक प्रतिबंधित रहेगी. पुलिस मैदान में आयोजित गोष्ठी में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश ‌चंद्र मिश्रा ने पार्किंग की समस्या उठाई. उन्होंने कहा कि केदारनाथ के दर्शन कर गोपेश्वर पहुंचने वाले कई तीर्थयात्री गोपीनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचते हैं, लिहाजा यात्रियों के वाहनों के पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि होटल, धर्मशालाओं में यात्रियों की ओर से ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है, कई बार यात्री देरी से पहुंचते हैं, उन्हें बैरियर पर पूछताछ के बाद संबंधित होटल में भेजने की व्यवस्था की जाए.

ये रहेगा नगर का ट्रेफिक प्लान—- 
◆ हास्पिटल तिराहा/एमटी तिराहा से पूर्णत: वनवे ट्रेफिक रहेगा।

◆ मण्डल से आने वाले वाहन बाईपास लीसा बैंड होते हुए चमोली की ओर जायेंगे।◆ चमोली से गोपेश्वर की ओर आने वाले वाहन बाईपास न जाकर मुख्य मार्ग से जायेगें।◆ नगर में  भारी वाहनों का प्रात: 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा।◆ बाजार के फुटपाथ को खाली रखे जाने तथा बाजार में लगने वाली ठेली फड़ व अन्य किसी भी प्रकार के होने वाले अतिक्रमण पर जिला प्रशासन व नगर पालिका द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जायेगा।◆ मोटर वर्कशॉप द्वारा वाहन मरम्मत के दौरान वाहनों को सड़क पर ही खड़े करने पर प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर व यातायात निरीक्षक को अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।◆ हल्दापानी में वाहन सड़क के सिर्फ एक ही ओर पार्क करने पर सहमति बनी।

◆ लोकल व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग के लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात व निरीक्षक यातायात द्वारा प्राइवेट पार्किंग का चिन्हिकरण किया जायेगा।◆ प्राइवेट वाहन/दुपहिया वाहनों की मुख्य गेट से गोपीनाथ मन्दिर तक पार्किंग न किये जाने पर सहमति बनी।◆ बाहरी व्यक्तियों के भौतिक सत्यापन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।◆ किसी भी प्रकार के विवाद से बचने हेतु अपनी होटल ढाबों पर रेट लिस्ट चस्पा करें व सभी होटल संचालक यात्रियों की आईडी लेकर रजिस्टर में अवश्य अंकित करें।◆ व्यापारियों ने श्रद्धालुओं को गोपीनाथ मन्दिर दर्शन हेतु जाने की व्यवस्था कराये जाने,तेज ड्राइविंग, व पार्किंग के संबंध में सुझाव रखे।◆ बाहर के वाहन अत्याधिक तेज गति से चलाते हैं जिसपर अंकुश लगाने के लिए यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
 

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!