जय हिंदः  देश के लिए भारत मां का लाल हुआ शहीद–

by | Apr 24, 2022 | देहरादून, शहादत | 0 comments

पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद आकाश सिंह भंडारी का पार्थिव शरीर, पंजाब में था तैनात– 

— भारत मां का एक लाल देश सेवा करते शहीद हो गया, पौड़ी जनपद के अंतर्गत यमकेश्वर ब्लॉक के ‌सेल्डी गांव निवासी शहीद आकाश सिंह भंडारी का पार्थिव शरीर रविवार को सैन्य सम्मान के साथ गंगाभोगपुर के समीप पैतृक घाट गौहरी पहुंचा, घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद का शव पंचतत्व में विलीन हो गया. इस दौरान शहीद की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग उमड़ कर आए.  सेल्डी गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश सिंह भंडारी पुत्र अजयपाल सिंह भंडारी साल 2017 में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे,

जवान वर्तमान में पंजाब के फिरोजपुर में तैनात था, शहीद आकाश के पिता मौजूदा समय में दिल्ली के संसद भवन में कार्यरत हैं, जबकि माता सुमित्रा देवी गृहणी है. 22 अप्रैल को जैसे ही परिवार वालों को आकाश के शहीद होने की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया, मां का रो-रोकर बुरा हाल है, पिता भी बेटे के शहीद होने के गम में बार बार आंखों से आंसू नहीं रोक पा रहे हैं, सूचना मिलते ही सेल्डी गांव में भी मातम पसर गया,

रविवार को सैनिक सम्मान के साथ रविवार दोपहर करीब 2ः30 बजे जवान का पार्थिव शरीर गंगाभोगपुर स्थित गौहरीघाट पहुंचा, पैतृक घाट पर 262 फिल्ड रेजीमेंट रायवाला के सैनिकों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया। शहीद के बड़े भाई विकास ने अपने छोटे भाई की चिता को मुखाग्नि दी, 

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!