जनपद देहरादून में नगर आयुक्त के पद पर स्थानांतरित हुए मनुज गोयल–
रुद्रप्रयागः जनपद के जिलाधिकारी रहे मनुज गोयल के स्थानांतरण पर जनपद के अधिकारियों ने उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। मनुज गोयल का स्थानांतरण देहरादून में नगर आयुक्त के पद पर हुआ है. रविवार को विकास भवन में आयोजित एक विदाई समारोह में उन्हें विदाई दी गई, सीडीओ नरेश कुमार की मौजूदगी में सभी अफसरों ने डीएम रहे मनुज गोयल को विदाई दी.
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी रुदप्रयाग अर्पणा ढौडियाल, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र बर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह् भेट करते हुए भावभीनी विदाई दी. डीएम रहे मनुज गोयल ने कहा कि जनपद के सभी अधिकारियो एवं कार्मिकों को उनके द्वारा सौंपे गए कार्यो का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं टीम भावना से किया गया, विकास कार्यों को पूर्ण करने में सभी ने अपना पूर्ण सहयोग दिया. उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा कर पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी.
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला, जिला पंचायत राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र सिंह चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी दीपक पुरोहित, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि निर्भय सिंह, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग हितेशपाल सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डे, जिला अल्प बचत अधिकारी सूरत लाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.


